September 21, 2026

धान बोनस भुगतान के लंबित मामलों में किसानों को बड़ी राहत2014-15 और 2015-16 के किसानों को जल्द मिलेगा शेष बोनस

20250802_114524

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर वर्षों से लंबित धान बोनस भुगतान की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर द्वारा 22 दिसंबर 2023 को एनआईसी के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की गई।

मुख्य बिंदु :

2014-15 में भुगतान प्रगति:कुल पात्र किसान: 15,624देय राशि: 2,745.55 लाखभुगतान हो चुका: 2,470.18 लाखशेष: 275.37 लाख

2015-16 में भुगतान प्रगति:

कुल पात्र किसान: 16,038देय राशि: 3,321.75 लाखभुगतान हो चुका: 3,083.30 लाखशेष: 238.45 लाख

अटके भुगतान के कारण:

भू-स्वामित्व दस्तावेजों की कमीबंद बैंक खाते वारिस निर्धारण लंबित

समाधान के लिए उठाए गए कदम:

एसडीओ (राजस्व), तहसीलदार और नायब तहसीलदार की मदद से मामलों का निपटारा2014-15 के 1,340 किसानों को 220.57 लाख और2015-16 के 1,290 किसानों को 175.33 लाख का भुगतान सुनिश्चित

अगले चरण में:

2014-15 के 415 किसानों को 54.80 लाख2015-16 के 407 किसानों को 63.12 लाख का भुगतान प्रस्तावित कलेक्टर विलास भोसकर और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी नियमित बैठकों में लंबित मामलों की समीक्षा कर रहे हैं और सभी पात्र किसानों को जल्द से जल्द बोनस देने के निर्देश जारी किए हैं।

You may have missed