August 12, 2026

छत्तीसगढ़ धोबी समाज मड़ई मेला व पूज्य संत गाडगे जयंती महोत्सव आयोजन को लेकर रायपुर में बैठक सम्पन्न

IMG-20260110-WA0108

नीरज निर्मलकर की रिपोर्ट


रायपुर। राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ धोबी समाज मड़ई मेला एवं पूज्य संत गाडगे जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत गणेश वंदना एवं पूज्य संत गाडगे जी के नमन के साथ की गई।
बैठक में सरगुजा संभागीय अध्यक्ष श्री राकेश रजक ने आयोजन के उद्देश्य और रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समाजजनों से अपने-अपने विचार रखने का आग्रह किया। उपस्थित समाजजनों ने परिचय देते हुए कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी सुझावों को वरिष्ठ समाजसेवी श्री भरत बरेठ द्वारा लिपिबद्ध किया गया।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
🔹 बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:
राकेश रजक (सरगुजा), तुलसी कौशिक, भरत बरेठ, राजेश रजक, के. एल. निर्मलकर, आर. एल. मालवी, चूड़ामणि निर्मलकर, राजा निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, उत्तम रजक, विनय निर्मलकर, नरेंद्र निर्मलकर, मनोज निर्मलकर, संदीप रजक, कृष्ण कुमार निर्मलकर, सुनील चौधरी, घनश्याम चौधरी, नरेंद्र चौधरी, चंद्रनारायण निर्मलकर, पोषण निर्मलकर, संत राम कनौजे, लोकेश कनौजे, भरत निर्मलकर, बद्रीप्रसाद चौधरी, राधेश्याम बुंदेला, अश्विनी निर्मलकर, संजय बरेठ, डॉ. गोवर्धन लाल कनौजे, उमाशंकर निर्मलकर, अश्विनी कुमार रजक, सुभाष बुंदेला, महेश कुमार निर्मलकर, झड़ी राम कनौजे, पूना राम निर्मलकर, पुनीत राम रजक।
🔹 नारी शक्ति के रूप में उपस्थित:
नीलू निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर, निर्मला निर्मलकर।
बैठक का सफल संचालन सुनील चौधरी एवं नरेंद्र निर्मलकर द्वारा किया गया।

You may have missed