November 26, 2026

कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल, 6 तहसीलों को मिले नए तहसीलदार; जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

1001942388-200kb

कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में राजस्व प्रशासन को सुचारु बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने जिले की छह तहसीलों में तहसीलदारों की नवीन अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, अभिजीत राजभानू को दीपका से हरदीबाजार तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, विरेंद्र कुमार श्याम को पसान से पाली तहसील में पदस्थ किया गया है।

रविशंकर राठौर को अजगरबहार से दीपका तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विनय देवांगन को पोड़ीउपरोड़ा से पसान तहसील में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, उमेश्वर सिंह बाज को स्थानांतरण के बाद आमद देने पर पोड़ीउपरोड़ा तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सिद्धि गबेल को जिले में उपस्थिति देने के बाद अजगरबहार का तहसीलदार बनाया गया है।

राजस्व कार्यों में तेजी लाने की कवायद

इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारु बनाना और तहसील स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया है। अब संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालनी होगी।

कोरबा से प्रशासनिक गतिविधियों की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए CGTMN News के साथ।

You may have missed