November 25, 2026

कोरबा न्यूज़: सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों को दर्री पुलिस की चेतावनी, अब होगी कार्रवाई!

1001940598-200kb

कोरबा | छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी है। थाना दर्री पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों से स्पष्ट कहा है कि मुख्य मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित न करें, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों को सड़क या सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़ा कर देने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाइश दी है।

दर्री पुलिस की वाहन चालकों से अपील

पुलिस ने ट्रक और ट्रेलर चालकों से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने की अपील की है। मुख्य मार्ग पर बेतरतीब पार्किंग से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

नियम तोड़ने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

थाना दर्री पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का उद्देश्य सड़क पर आवागमन को सुचारु बनाए रखना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। अब देखना होगा कि इस समझाइश के बाद दर्री क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बेतरतीब पार्किंग की समस्या कितनी कम होती है।

कोरबा से टीएमएन न्यूज़ के लिए।

You may have missed