July 30, 2026

कोरबा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: युवक ने प्रेमिका का गला रेतकर खुद की आत्महत्या की

Screenshot_20260204_123818_Chrome


कोरबा। जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के सनडेल गांव के पास युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया, इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। युवक ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर प्रेम संबंधों में बढ़ते तनाव और हिंसा की भयावह तस्वीर सामने रखती है।

You may have missed