September 20, 2026

रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, बजरंग दल ने दी चेतावनी

Screenshot_20260204_111500_ImageSearchMan


रायपुर। राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। हिंदू संगठन बजरंग दल ने इस कार्यक्रम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया है।
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम आयोजकों को चेतावनी दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा,
“रायपुर में अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लें… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
बजरंग दल का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जाते हैं। संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, तो उसका विरोध किया जाएगा।
गौरतलब है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस मुद्दे पर विवाद गहराता नजर आ रहा है।

You may have missed