देवपुत्र बाल महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

देवपुत्र बाल महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का नाम रोशन


सचित्र प्रेरक बाल मासिक पत्रिका देवपुत्र द्वारा आयोजित देवपुत्र बाल महोत्सव का आयोजन सीएसईबी, कोरबा में संपन्न हुआ। इस बाल महोत्सव में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय से कक्षा अष्टम के भैया हरीश कंवर ने चित्र बनाओ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं कक्षा चतुर्थ की बहन परिधि कंवर ने “पांच मेंढकों की कहानी” सुनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विधाओं में विद्यालय के कुल 29 भैया-बहनों ने सहभागिता की, जिन्हें आयोजकों द्वारा सांत्वना प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
आज प्रातः आयोजित प्रार्थना सभा में आचार्य परिवार के करकमलों से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा।
उल्लेखनीय है कि देवपुत्र एक प्रसिद्ध प्रेरक बाल मासिक पत्रिका है, जो मुख्य रूप से बच्चों के लिए प्रकाशित होती है। इसका उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना, सृजनात्मकता तथा अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना है।