August 12, 2026

रायपुर गैंगवार का खौफनाक वीडियो आया सामने, पहले इलाके की लाइट बंद की फिर चाकूबाजी से मचाया तांडव

Oplus_131072

Oplus_131072


रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार देर रात शहर में हुए गैंगवार ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CCTV में कैद हुआ गैंगवार
रायपुर गैंगवार का CCTV फुटेज अब सामने आ गया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी किस तरह दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हमला कर रहे हैं। इस घटना में आदित्य कुर्रे की जान चली गई, जबकि अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल अभय का इलाज जारी है।
पहले की गई पूरी साजिश
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गैंगवार को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
वारदात की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
रायपुर में हुई इस चाकूबाजी और गैंगवार की घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may have missed