August 5, 2026

IAS Nagarjun B Gowda पर गंभीर आरोप: ₹51 करोड़ का जुर्माना घटाने के बाद भोपाल में करोड़ों की जमीन खरीदने का दावा

Oplus_131072

Oplus_131072

भोपाल/खंडवा: मध्यप्रदेश के चर्चित IAS अधिकारी नागार्जुन बी. गौड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रिश्वत की रकम से भोपाल में 8 करोड़ रुपये की 4 एकड़ जमीन खरीदी।

यह मामला उस विवादित आदेश से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें IAS गौड़ा ने ₹51.67 करोड़ के अवैध खनन जुर्माने को घटाकर मात्र ₹4,032 कर दिया था। यह आदेश जारी हुए चार महीने भी नहीं बीते हैं और अब अधिकारी पर नया भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है।

आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद जाट का दावा है कि जमीन की खरीद अवैध खनन प्रकरण से ली गई कथित रिश्वत की रकम से की गई। वहीं, IAS नागार्जुन बी. गौड़ा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए कोई भी संपत्ति सरकारी अनुमति से ही खरीदी जाती है, इसलिए सभी नियमों का पालन किया गया है।

You may have missed