September 20, 2026

13 साल बाद SECL ने रचा इतिहास! नागपुर में आयोजित CIL इंटर कंपनी टूर्नामेंट में उपविजेता बनी टीम

Screenshot_20251018_191519_Chrome

नागपुर, 16 अक्टूबर 2025।
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के तत्वावधान में आयोजित अंतर कंपनी पॉवरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य आयोजन डब्ल्यूसीएल मुख्यालय, नागपुर में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।

यह प्रतियोगिता 14 अक्टूबर 2025 से आरंभ होकर तीन दिनों तक चली, जिसमें CIL की विभिन्न सहायक कंपनियों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

इस रोमांचक प्रतियोगिता में सिंगरेनी कोलियरीज़ कंपनी लिमिटेड (SCCL) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 13 वर्षों के बाद उपविजेता बनकर इतिहास रच दिया।

एसईसीएल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 49 अंक, जिनमें 06 स्वर्ण, 04 रजत और 07 कांस्य पदक शामिल हैं, हासिल किए। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने संगठन का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता का समापन समारोह 16 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना की गई।

You may have missed