November 1, 2026

कोरबा में 1320 मेगावाट बिजली संयंत्र निर्माण स्थल पर चोरी! दर्री पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, 1 लाख के उपकरण बरामद

1001863371-200kb

कोरबा में चोरों ने निर्माणाधीन बिजली संयंत्र को भी नहीं छोड़ा! सीएसईबी के 1320 मेगावाट विद्युत संयंत्र के निर्माण स्थल से वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर और कटर समेत करीब एक लाख रुपये के उपकरण चोरी कर लिए गए। मामले में दर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी गए सभी उपकरण बरामद कर लिए गए हैं।

पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सब-कॉन्ट्रैक्टर फर्म सिद्धि विनायक एसोसिएट्स के कार्यस्थल से 29 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने विभिन्न औद्योगिक उपकरण पार कर दिए थे।

फर्म के प्रतिनिधि सुधीर जैन ने 30 अक्टूबर को थाना दर्री में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित शुक्ला और संदीप भोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गए उपकरण बरामद किए गए।

बरामद सामान में दो पुरानी वेल्डिंग मशीन, एक बॉश कंपनी की 14 इंच की मशीन, दो चार इंच के प्लाई कटर और एक सात इंच का ग्राइंडर शामिल है। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

दर्री पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर 1 नवंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद चोरी गए उपकरण तो बरामद हो गए हैं, लेकिन निर्माण स्थलों की सुरक्षा भी एक अहम सवाल है।

कोरबा से TMN News के लिए रिपोर्ट।

TMN News | कोरबा की आवाज, छत्तीसगढ़ की खबर।

कोरबा में 1320 मेगावाट बिजली संयंत्र निर्माण स्थल पर चोरी! दर्री पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, 1 लाख के उपकरण बरामद

You may have missed