कोरबा, 20 अगस्त 2025Korba Police News – छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई अवैध मदिरा का जिले में विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस लाइन, कोरबा में आयोजित इस कार्रवाई के दौरान कुल 222 प्रकरणों में जप्त करीब 2,045 लीटर शराब को नष्ट किया गया।
—11 लाख की अवैध शराब नष्ट
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब में शामिल थी –1048.91 लीटर महुआ शराब334.76 लीटर देशी शराब421 लीटर अंग्रेजी शराब13 बियरइनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई गई है। सबसे ज्यादा 73 प्रकरण थाना पाली से और 33 प्रकरण थाना कोतवाली से संबंधित रहे, जबकि बाकी प्रकरण जिले के अन्य थानों से थे।-
–कलेक्टर द्वारा गठित समिति की देखरेख में कार्रवाई
यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से मिले प्रमाणपत्र के आधार पर यह नष्टीकरण पूरी पारदर्शिता और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।-
–पहले भी की गई थी बड़ी कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि जून 2025 में कोरबा पुलिस द्वारा –9,911 लीटर जब्त शराब का नष्टीकरण852 लावारिस वाहनों की नीलामी652 विसरा प्रकरणों का निपटानकिया जा चुका है।—पुलिस लाइन और थानों में बढ़ी स्वच्छताइस तरह की कार्रवाई से थानों में वर्षों से पड़ी अनुपयोगी जब्त मदिरा का व्यवस्थित निपटान संभव हो रहा है। इससे न केवल कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित होता है, बल्कि थाना परिसरों में स्वच्छता, स्थान की उपलब्धता और सुव्यवस्था भी बनी रहती है।जिला पुलिस ने कहा कि आगे भी थानों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।













