August 11, 2026

CG Ration Distribution: PDS में बड़ा बदलाव – अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन, 74 लाख लोगों को राहत

Screenshot_20260321_153158_ImageSearchMan


छत्तीसगढ़ में राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने अब एक साथ तीन महीने का राशन देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 74 लाख से अधिक हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा।
नई व्यवस्था के तहत अब अप्रैल माह में ही अप्रैल, मई और जून – तीनों महीनों का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। इससे लोगों को बार-बार राशन दुकान जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वितरण प्रणाली भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।
तकनीकी समस्याओं से प्रभावित थी व्यवस्था
पिछले कुछ महीनों से सर्वर की समस्या और गोदामों में स्टॉक की कमी के चलते राशन वितरण प्रभावित हो रहा था। फरवरी में मार्च का चावल अग्रिम रूप से देने के निर्देश भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई थी।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह नया निर्णय लिया है, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
31 मार्च तक स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश
खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानों (राशन दुकानों) को 31 मार्च तक पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे अप्रैल में तीन महीने का राशन एक साथ वितरण में कोई बाधा न आए।

You may have missed