August 11, 2026

छत्तीसगढ़ में अफीम पर शिकंजा: दुर्ग-बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अवैध खेती का खुलासा

Screenshot_20260320_135010_ImageSearchMan


📍 रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध खेती को झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से संचालित कराया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।
⚠️ 15 दिनों में चौथा मामला
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी अवैध अफीम की खेती का खुलासा हो चुका है।
👮 पुलिस जांच जारी
पुलिस अब इस पूरे मामले में नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है।
⚖️ कड़ी सजा का प्रावधान
अवैध रूप से अफीम की खेती करना NDPS एक्ट के तहत गंभीर अपराध है, जिसमें कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

You may have missed