जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के दो वर्षीय कार्यकाल (2026–2028) के चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार चुनाव की कमान वरिष्ठ अधिवक्ता गोपी कौशिक के हाथों में सौंपी गई है, जिन्हें मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उनके नेतृत्व में पूरे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव तिथियों की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
जैसे ही चुनावी माहौल गर्माएगा, सभी प्रत्याशी अपने-अपने पदों के लिए प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे।
👉 अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार अधिवक्ता संघ की कमान किसके हाथों में जाती है!











