कोरबा। जिले में आगामी 1 अप्रैल 2026 को एक भव्य और पुण्यदायी आयोजन होने जा रहा है। ढपढप (बांकीमोंगरा) में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। यह आयोजन Dhirendra Krishna Shastri के सानिध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का आयोजन अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। वहीं Maa Sarvamangala Devi Temple के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष 2024 में मंदिर परिसर दुरपा में नमः सामूहिक विवाह का सफल आयोजन किया गया था। इस वर्ष उसी आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब तक 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का पंजीयन हो चुका है और पंजीयन प्रक्रिया अभी भी जारी है। संभावना है कि विवाह करने वाली कन्याओं की संख्या और बढ़ सकती है।
27 मार्च से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा
इस भव्य आयोजन के पहले 27 मार्च से 01 अप्रैल तक ग्राम ढपढप में श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन के लिए बागेश्वर धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक Dhirendra Krishna Shastri श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देंगे।
छह दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन 1 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने मनपसंद जीवनसाथियों के साथ नए जीवन की शुरुआत करेंगी।
प्रदेश भर से पहुंचेगी बड़ी हस्तियां
आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर प्रदेश के कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई विद्वान आचार्य और संत नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
माँ सर्वमंगला मंदिर के प्रबंधक ने कहा कि
“108 कन्याओं को नए जीवन में प्रवेश कराने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ईश्वर की कृपा से यह पुण्य कार्य इस वर्ष ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में संपन्न हो रहा है।”










