बिहार के साथ बंगाल SIR मामले की भी सुनवाई हो: सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेसचुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने तत्काल सुनवाई की लगाई गुहारनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। कांग्रेस ने कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है और अनुरोध किया है कि बंगाल SIR मामला बिहार SIR केस के साथ ही सुना जाए।सुप्रीम कोर्ट कल बिहार समेत कई राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर सुनवाई करने जा रहा है। इसी क्रम में बंगाल कांग्रेस चाहती है कि उसके राज्य में भी मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में हो रही कथित गड़बड़ियों पर एकसाथ फैसला दिया जाए।कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग की मौजूदा SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और मतदाता सूची में त्रुटियाँ देखने को मिल रही हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। पार्टी ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट दोनों राज्यों के मामलों पर एकसमान निर्णय दे, ताकि देशभर में निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार हो सके।