रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने सभी घरेलू मुकाबले बेंगलुरु की जगह रायपुर में खेल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होने की संभावना बेहद कम है।
दरअसल, IPL 2025 जीतने के बाद बेंगलुरु में हुए जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद RCB प्रबंधन अब अपने घरेलू मैच बेंगलुरु में कराने के मूड में नहीं है।
❗ KSCA से नहीं हुई कोई बातचीत
सूत्रों के अनुसार, RCB ने अभी तक कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) से IPL 2026 को लेकर कोई औपचारिक चर्चा नहीं की है। इसी वजह से फ्रेंचाइजी नए वेन्यू की तलाश कर रही है।
🏟️ रायपुर सबसे आगे, इंदौर भी रेस में
IPL 2026 में RCB के होम ग्राउंड के तौर पर रायपुर का नाम सबसे आगे चल रहा है, जबकि इंदौर को भी एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
🏆 RCB का पहला खिताब और उसके बाद हादसा
गौरतलब है कि RCB ने IPL 2025 में पहली बार खिताब जीता था। जीत के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई।
🌟 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक मौका
अगर रायपुर को RCB का होम ग्राउंड बनाया जाता है, तो यह छत्तीसगढ़ क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा पल होगा और राज्य को IPL मैप पर नई पहचान मिलेगी।
IPL 2026 में रायपुर बन सकता है RCB का नया होम ग्राउंड, छत्तीसगढ़ को मिल सकती है बड़ी सौगात














