September 20, 2026

साय सरकार का कैबिनेट विस्तार, लेकिन दुर्ग में मातम

Screenshot_20250820_045044_ImageSearchMan

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब खत्म हो गया है। कल सुबह 11 बजे तीन नए मंत्री शपथ लेने वाले हैं। इसी बीच एक दुखद घटना की खबर सामने आई है।सूत्रों के अनुसार, विधायक गजेंद्र यादव के राजनीतिक गुरु बीसे यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैगा पारा की बताई जा रही है। इस खबर के बाद यादव समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।बीसे यादव, पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के भी राजनीतिक मार्गदर्शक रहे थे। उन्होंने भाजपा को दुर्ग में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने शिवसेना से मोतीलाल वोरा के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था और राजनीति में सक्रिय योगदान दिया था।साय कैबिनेट विस्तार के मौके पर गजेंद्र यादव के मंत्री बनने की संभावना है, लेकिन गुरु बीसे यादव के निधन के बाद परिवार और समाज में गम का माहौल है।

You may have missed