August 6, 2026

रायपुर: साय कैबिनेट विस्तार कल, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ – विधायकों को राजभवन से बुलावा

Screenshot_20250819_172238_InShot

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह 11 बजे राजभवन में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।इससे पहले आज बड़ी खबर सामने आई है कि सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा भेजा गया है। बुधवार सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन पहुंचेंगे। राज्यपाल ने व्यक्तिगत रूप से सभी विधायकों को पत्र भेजकर उपस्थित होने के लिए कहा है।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साय कैबिनेट में किन तीन विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।इस प्रकार कल होने वाला यह कैबिनेट विस्तार छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम साबित हो सकता है, क्योंकि इससे सत्ता संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर बड़ा असर पड़ेगा।

You may have missed