रायपुर पुलिस ने 6 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार,जो महंगी कारों के शीशे तोड़करबैग, लैपटॉप और कैश लेकर हो जाते थे फरार!

रायपुर पुलिस ने 6 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार,जो महंगी कारों के शीशे तोड़करबैग, लैपटॉप और कैश लेकर हो जाते थे फरार!

रायपुर। राजधानी में सक्रिय एक अंतरराज्यीय शातिर वाहन-चोरी और लूट गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह रात में रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोता था और दिन में महंगी कारों के शीशे तोड़कर उनमें रखी नगदी और कीमती सामान पार कर देता था। गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई दो वारदातों के बाद पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार हैं।
🕵️‍♂️ CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि गंज और देवेंद्र नगर क्षेत्र में हुई घटनाओं की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की विशेष टीमें लगाई गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच में पता चला कि आरोपी झारखंड में छिपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस की दो टीमों को रांची रवाना किया गया।
🚓 झारखंड से दबोचे गए आरोपी
पुलिस ने धुरवाडैम के पास घेराबंदी कर
किट्टू
ए. विनोद कुमार
बाला मुरूगन
कुमरेशन डी
भास्कर के
रंगन ए
को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी तमिलनाडु के तिरूच्चिरापल्ली (त्रिची) जिले के रहने वाले हैं। यह गिरोह “त्रिची” या “रामजी नगर गैंग” के नाम से जाना जाता है।
💻 क्या-क्या हुआ बरामद?
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने:
लैपटॉप
टैबलेट
नगदी रकम
सोने का सिक्का
मोबाइल फोन
बरामद किया है।
🌍 कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों में वारदात कर चुका है। गिरोह के सदस्य:
बिना टिकट ट्रेन में सफर करते थे
रात रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिताते थे
दिन में शहर के पॉश इलाकों में घूमकर महंगी कारों को निशाना बनाते थे
कार में बैग दिखते ही शीशा तोड़कर सामान लेकर फरार हो जाते थे
पुलिस से बचने के लिए होटल में कभी नहीं रुकते थे
🚨 अभी और गिरफ्तारियां संभव
इस मामले में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरप्रदेश और गुजरात तक सक्रिय रहा है। इन सभी राज्यों की पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।