रशियन हॉस्टल पुल चोरी मामला: कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ माफिया पर शिकंजा

रशियन हॉस्टल पुल चोरी मामला: कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ माफिया पर शिकंजा


कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल और डेंगुरनाला ब्रिज की लोहे की रेलिंग/पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है।
इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अब विवेचना के दौरान संलिप्त पाए गए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस तरह अब तक कुल 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
🔹 क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी की शिकायत पर चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में:
अपराध क्रमांक 53/2026
धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) BNS
(दिनांक 17.01.2026 की रात नहर पुल की रेलिंग चोरी)
अपराध क्रमांक 87/2026
धारा 303(2) BNS
(दिनांक 19.01.2026 की रात डेंगुरनाला ब्रिज काटकर चोरी)
दोनों मामलों में आरोपियों द्वारा गैस कटर से सार्वजनिक संपत्ति को काटकर कबाड़ में बेचने की पुष्टि हुई है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी (नवीन 5)
रोहित कुमार भगत (33), रावतभाटा, कोरबा
राजेश कुमार उपाध्याय (48), अटल आवास, कोरबा
विक्की कुमार साह (24), रावतभाटा, कोरबा
मोहम्मद असलम (42), 15 ब्लॉक, कोरबा
मोहम्मद अब्दुल कादिर (19), 15 ब्लॉक, कोरबा
02 विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी संगठित गिरोह बनाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए चोरी कर कबाड़ में खपाते थे।
🔴 अन्य मामलों में भी नाम आया सामने
थाना बालको: पाइप कटिंग चोरी (अपराध क्रमांक 59/26)
थाना कुसमुंडा व नगर निगम क्षेत्र में भी पाइप चोरी के मामलों में इनका नाम सामने आया है।
इन मामलों में भी जल्द प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की जाएगी।
🔴 दो फरार आरोपियों पर इनाम
मुकेश साहू
मोहम्मद असलम
दोनों को पकड़ने पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया है।
मुकेश साहू के खिलाफ निगरानी खोली (Surveillance) भी जा रही है।
🔷 अवैध कबाड़ कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत:
थाना उरगा क्षेत्र से कबाड़ संचालक मदन अग्रवाल गिरफ्तार
अब तक 5 कबाड़ यार्ड सील:
सियाराम अग्रवाल (2 यार्ड) – झगरहा
जाफर कबाड़ – कुसमुंडा
पिंटू गुप्ता – आरामशीन चौक
नगर निगम और तहसील टीम के साथ मिलकर दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और खरीद-बिक्री की जांच जारी है।
🛑 पत्रकार को धमकाने पर कार्रवाई
कबाड़ संचालक सियाराम अग्रवाल द्वारा पत्रकार को खबर न छापने की धमकी देने के मामले में थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।
📢 पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी सार्वजनिक संपत्ति की चोरी या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।