September 20, 2026

हसदेव महाआरती रद्द: आयोजन स्थल को लेकर विवाद, हिंदू क्रांति सेना ने लिया बड़ा निर्णय

Screenshot_20251031_224558_Chrome

कोरबा, 1 नवंबर। दीपावली के अवसर पर 5 नवंबर को प्रस्तावित हसदेव महाआरती अब नहीं होगी। हिंदू क्रांति सेना ने आपसी मतभेद और आयोजन स्थल से जुड़े विवाद के चलते इस वर्ष महाआरती का आयोजन रद्द करने का निर्णय लिया है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर हसदेव नदी तट पर भव्य महाआरती की तैयारी की जा रही थी। लेकिन अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर दो संगठनों के बीच चली आ रही खींचतान के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा है।

अनुमति को लेकर बनी विवाद की स्थिति

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने प्रारंभ में हिंदू क्रांति सेना को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर आयोजन की अनुमति दी थी, वहीं नमामि हसदेव समिति को सामने स्थित कुदरा घाट (पुरानी बस्ती छठ घाट) पर कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की गई थी।

बाद में प्रशासन ने दोनों संगठनों को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट का आधा-आधा हिस्सा बांटकर अनुमति देने का निर्णय लिया। इसी निर्णय के बाद हिंदू क्रांति सेना ने आपत्ति जताते हुए कहा कि —

“इतने सीमित क्षेत्र में भव्य महाआरती का आयोजन संभव नहीं है, इसलिए इस वर्ष हम कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं।”

भविष्य के आयोजनों पर भी संशय

संगठन ने स्पष्ट किया कि लगातार विवाद और प्रशासनिक असमंजस के कारण अब यह निश्चित नहीं है कि भविष्य में हसदेव महाआरती या हिंदू नववर्ष शोभायात्रा जैसे पारंपरिक आयोजनों को जारी रखा जाएगा या नहीं।

हिंदू क्रांति सेना ने बताया कि इस विषय पर आगे की रणनीति और निर्णय संगठन की आगामी बैठक में लिया जाएगा।

You may have missed