September 20, 2026

कोरबा: रामलीला महोत्सव में जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी का प्रवचन, कहा- श्रीराम के नाम में ही राष्ट्र का मंगल निहित है

Screenshot_20250930_212206_Chrome

कोरबा, 30 सितम्बर 2025। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित भव्य रामलीला उत्सव के दूसरे दिन चित्रकूटधाम से पधारे जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि श्रीरामलीला के दर्शन मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने श्रीराम के आदर्श जीवन का स्मरण कराते हुए कहा कि “रा” से राष्ट्र और “म” से मंगल, अर्थात प्रभु श्रीराम के नाम में ही राष्ट्र का कल्याण और मानवता का उत्थान छिपा हुआ है।

जगद्गुरू ने कोरबा निगम द्वारा आयोजित रामलीला की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण कौशल की धरती और माता कौशल्या के जन्मस्थल छत्तीसगढ़ में बनारस की मंडली द्वारा रामलीला मंचन आनंद और उल्लास से परिपूर्ण कर रहा है। उन्होंने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर महापौर, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की प्रेरणा एवं समिति के पदाधिकारियों ने जगद्गुरू का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामलीला में हुआ श्रीराम वनगमन और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन

पांच दिवसीय श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में आयोजित हो रहा है। दूसरे दिन रामलीला मंचन में श्रीराम वनगमन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन और भरत मिलाप जैसे मार्मिक प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने श्रीराम दरबार में पूजा-अर्चना कर किया। मंचन के दौरान श्रद्धालु भक्ति और आस्था में सराबोर नज़र आए।

You may have missed