August 5, 2026

धर्म परिवर्तन व चंगाई सभा का आरोप, बजरंग दल और सर्व हिंदू संगठन के पहुंचने पर पास्टर फरार

Screenshot_20250831_200826_Chrome

कोरबा (Chhattisgarh News): जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुचेना मोड़ में रविवार को धर्म परिवर्तन कराकर चंगाई सभा आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल और सर्व हिंदू संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इस सभा का विरोध किया।

सभा के दौरान हड़कंप, पास्टर और लोग हुए फरार

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बड़ी संख्या में संगठन के लोग भवन पहुंचे, वहां मौजूद लोग और पास्टर सभा स्थल से भाग निकले। भवन मालिक ने संगठन के पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि आगे से इस स्थान पर कोई प्रार्थना सभा आयोजित नहीं की जाएगी।

पुलिस की मौजूदगी में लिखित आश्वासन

कुसमुंडा थाना पुलिस की मौजूदगी में भवन मालिक ने लिखित आवेदन देकर यह सहमति दी कि आगे इस भवन में चंगाई सभा या धर्म परिवर्तन संबंधी कार्यक्रम नहीं होंगे। इसके बाद संगठन के लोगों ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को शांत किया और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के नारे लगाए।

तीन वर्षों से चल रहा था आयोजन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से इस भवन में लगातार धर्म परिवर्तन कराने और चंगाई सभा आयोजित किए जा रहे थे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि किसी को सभा करनी है तो कुसमुंडा में बने चर्च भवन में की जा सकती है, लेकिन बार-बार नए भवन में सभा आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा था।

ग्रामीणों और संगठनों की मांग

संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस भवन में लालच देकर हिन्दू समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। बजरंग दल और सर्व हिंदू संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए और भविष्य में ऐसी सभा होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

You may have missed