August 6, 2026

Breaking News: जबलपुर की धरती में मिला सोने का विशाल भंडार, वैज्ञानिकों ने की पुष्टि!

20250803_192324

जबलपुर। खनिज संपदा के लिए पहचाने जाने वाला संस्कारधानी जबलपुर अब एक नई पहचान बनाने जा रहा है। वैज्ञानिकों ने जिले में सोने का विशाल भंडार मिलने की पुष्टि की है। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां इतना सोना मौजूद है कि देश की स्वर्ण उत्पादन क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

सिहोरा तहसील में मिला सोना,

वैज्ञानिकों में उत्साह लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के महगवां-केवलारी क्षेत्र में भू-वैज्ञानिकों ने सोना, लौह, मैंगनीज और तांबे जैसी धातुओं की उपस्थिति दर्ज की है। इससे पहले पास के कटनी जिले में भी सोने की परत का पता चला था।

नमूनों की जांच में हुई पुष्टि

भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के वैज्ञानिकों ने हाल में क्षेत्र का सर्वे कर मिट्टी व चट्टानों के नमूने इकट्ठे किए। रासायनिक विश्लेषण में सोने की उपस्थिति की पुष्टि हुई। अनुमान है कि करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह भंडार कई टन सोना समेटे हुए है।

चीन तक जाता है लौह अयस्क

जबलपुर पहले से ही खनन कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां से लौह अयस्क का निर्यात चीन सहित कई देशों में किया जाता है। वर्तमान में यहां 42 खदानें सक्रिय हैं, जहां से लौह अयस्क, लेटेराइट, मैंगनीज, सिलिका सेंड और लाइम स्टोन का खनन होता है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज भारत के स्वर्ण उत्पादन को एक नई ऊंचाई दे सकती है। आने वाले समय में जबलपुर देश का बड़ा गोल्ड हब बन सकता है।

You may have missed