“अंतरजातीय विवाह पर समाज का गुस्सा! छत्तीसगढ़ में डीएसपी परिवार बहिष्कृत – FIR दर्ज”

“अंतरजातीय विवाह पर समाज का गुस्सा! छत्तीसगढ़ में डीएसपी परिवार बहिष्कृत – FIR दर्ज”

क्या है पूरा मामला?

मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना मानिकपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में कांकेर जिले में पदस्थ डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे समाज की युवती से शादी की है। इस अंतरजातीय विवाह से समाज नाराज हो गया और गांव में बैठक कर डीएसपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया।

परिवार पर बढ़ रही प्रताड़ना

आरोप है कि समाज के लोग परिवार को सामाजिक कार्यक्रमों और रिश्तेदारों के यहां जाने से रोक रहे हैं। प्रताड़ना से तंग आकर डीएसपी के भाई-बहन ने उन्हें जानकारी दी, जिसके बाद डीएसपी ने कोटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

शिकायत पर पुलिस ने वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र समेत अन्य पर धारा 7,2,296,3,5,351,2 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्यों बढ़ रही है नाराजगी?

समाज का मानना है कि अंतरजातीय विवाह परंपराओं के खिलाफ है। जबकि कानून साफ कहता है कि किसी को उसकी जाति या विवाह के आधार पर प्रताड़ित करना अपराध है।