एकता महिला मंडल ने सावन उत्सव में बिखेरा रंग, नृत्य-गीत और रैंप वॉक ने बांधा समां

कुसमुंडा, 27 जुलाई 2025।एकता महिला मंडल आदर्श नगर कुसमुंडा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिछले 20 वर्षों से महिला मंडल की सदस्याएं सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उत्सव को विशेष बनाती आ रही हैं।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंडल की संस्थापक श्रीमती मंजू बिष्ट एवं पूर्व अध्यक्ष, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सदस्य तथा वर्तमान में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य श्रीमती उमा भारती श्रॉफ उपस्थित रहीं। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद दिलीप दास की माता श्रीमती प्रभाषिनी दास, नारी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्प पॉल, श्रीमती चंदा देवी, वैष्णवी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राठौर एवं नीलू सिंह, जुंबा क्लास की प्रशिक्षिका अंशु महंत और माई छोटा स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती सुमन अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, कुमकुम-हल्दी तिलक एवं भारत माता की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच संचालन श्रीमती तनु मुखर्जी ने बेहद व्यवस्थित और सुरीले अंदाज में किया।एकता महिला मंडल की सदस्याओं ने सामूहिक एवं एकल नृत्य और मधुर गीतों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। सावित्री राणा, रजनी साहू, नीरजा बहादुर, हर्षिता एवं निवेदिता ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक सुआ नृत्य और सास-बहू जोड़ी द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबका मन मोह लिया। जबीन अख्तर और श्रीमती सपना बिस्वास के गीतों ने उत्सव को और भी खास बना दिया।श्रीमती हेमा शर्मा द्वारा रोचक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं में श्रीमती अनसुईया राठौर (प्रथम), श्रीमती नैना श्रॉफ (द्वितीय), श्रीमती गोमती भारद्वाज (तृतीय) और श्रीमती सरोजनी (चतुर्थ) रहीं। प्रश्नोत्तरी एवं सरप्राइज गिफ्ट में भी कई सदस्याओं को पुरस्कृत किया गया।सावन सुंदरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती राजेश्वरी एवं द्वितीय स्थान श्रीमती संगीता पॉल को मिला। रैंप वॉक के माध्यम से सावन क्वीन का खिताब श्रीमती सावित्री राणा ने जीता।कार्यक्रम में श्रीमती उमा भारती श्रॉफ ने प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सपना बिस्वास और श्रीमती सरोजनी कश्यप का विशेष योगदान रहा। अंत में एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीतू शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नए सदस्यों का स्वागत किया।