August 7, 2026

Nepal Jail Break News: हिंसक प्रदर्शनों के बीच 6,000 से अधिक कैदी फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

Screenshot_20250910_205706_Chrome(1)

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। इस दौरान देश की 18 जेलों से 6,000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। अब तक सिर्फ 15 जेलों से करीब 5,727 कैदियों के भागने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि केंद्रीय कारागार नख्खु जेल और तनहुं जेल से फरार कैदियों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है।

नेपाल की जेलों से हुए इस बड़े जेल ब्रेक (Jail Break in Nepal) ने न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच, भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 5 कैदियों को अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में गिरफ्तार किया।

SSB अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ के बाद इन कैदियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे नेपाल में हुई हिंसा और भागने की साजिश को लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं, नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां हालात काबू में करने में जुटी हुई हैं। दूसरी ओर, भारत ने भी भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है ताकि कोई भी फरार कैदी सीमा पार न कर सके।

You may have missed