August 5, 2026

AIBE 20 रिजल्ट जल्द होगा जारी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया अपलोड करेगी स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की

Screenshot_20251129_195510_ImageSearchMan


ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE 20) में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही AIBE 20 का रिजल्ट घोषित करने वाली है। रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षा में शामिल लाखों लॉ ग्रेजुएट्स राहत और उत्सुकता के माहौल में अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम घोषित होते ही अभ्यर्थी अपनी लॉग-इन डिटेल्स के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
गौरतलब है कि ऑल इंडिया बार परीक्षा लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद वकालत करने के लिए अनिवार्य परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल होने पर उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) जारी किया जाता है, जिसके बिना अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करना संभव नहीं है।

You may have missed