September 20, 2026

ऑपरेशन शांति: दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 वारंटी गिरफ्तार, दो दिनों में कुल 94 आरोपी दबोचे गए

InShot_20251227_185116340


कोरबा | Crime News | Korba Police Action
जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” के तहत दूसरे दिन भी सघन अभियान जारी रहा। नववर्ष से पहले की गई इस विशेष कार्रवाई में पुलिस ने 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 11 स्थायी वारंटी शामिल हैं। इस प्रकार दो दिनों के भीतर कुल 94 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना, तकनीकी निगरानी और योजनाबद्ध दबिश के माध्यम से इन आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

📍 थाना-वार कार्रवाई का विवरण
थाना कोतवाली – 5 गिरफ्तारी वारंट तामील
थाना कुसमुंडा – 5 गिरफ्तारी वारंट एवं 4 स्थायी वारंट तामील
थाना सिविल लाइंस – 4 गिरफ्तारी वारंट तामील
थाना उरगा – 3 स्थायी वारंट तामील
कोरबा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन शांति का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और नागरिकों में विश्वास का माहौल कायम करना है। फरार अपराधियों, असामाजिक तत्वों और वारंटियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


📢 कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील
जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हैं, उनकी जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को दें
नशे में वाहन न चलाएं, यह जानलेवा हो सकता है
ओवरस्पीडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें
दोपहिया वाहन से स्टंटबाज़ी न करें, यह कानूनन अपराध है
महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को दें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी डायल 112 या नजदीकी थाने में दें
अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें
नववर्ष शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं
कोरबा पुलिस जिले की सुरक्षा को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर, सुनियोजित एवं निरंतर कार्रवाई करती रहेगी।

You may have missed