September 20, 2026

भारत का तेजस दुबई में क्रैश… देश ने खोया एक बहादुर पायलट नमांश स्याल

Screenshot_20251121_234050_ImageSearchMan

दुबई एयर शो 2025 के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस (Tejas Fighter Jet) शुक्रवार को एक हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। उनकी शहादत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है।

हादसे में बहादुर पायलट की शहादत

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल को तेजस जेट उड़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान टेक्निकल फॉल्ट आने की वजह से विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने एक “बहादुर, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ पायलट” खो दिया है। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर नमांश स्याल की वीरता और देश सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।
सीएम ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

HAL ने पायलट की बहादुरी को किया सलाम

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भी आधिकारिक बयान जारी कर इस हादसे पर दुख जताया। HAL ने कहा कि वे भारतीय वायुसेना के उस साहसी पायलट के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिसने देश की सेवा करते हुए जान गंवाई।
इसी के साथ HAL ने उनकी प्रफेशनलिज़्म, साहस और समर्पण की सराहना की।

वायुसेना की रिपोर्ट का इंतज़ार

भारतीय वायुसेना की ओर से इस हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। प्रारंभिक जांच विमान के तकनीकी पहलुओं पर की जा रही है।

You may have missed