कुसमुंडा में हलषष्ठी माता की पूजा, व्रती महिलाओं ने की संतान सुख व मंगलकामना कुसमुंडा

कुसमुंडा में हलषष्ठी माता की पूजा, व्रती महिलाओं ने की संतान सुख व मंगलकामना कुसमुंडा

कुसमुंडा स्थित गायत्री विद्यापीठ मंदिर में व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं और गौरी-गणेश स्थापना के साथ पूजा विधि की शुरुआत हुई।संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल हेतु आयोजित इस पूजा में पसहर चावल, धान की लाई, भैंस का दूध, दही व घी का विशेष रूप से उपयोग किया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा संपन्न की।पूजा के बाद सामूहिक रूप से हलषष्ठी व्रत कथा का श्रवण किया गया, जिसमें व्रत की महत्ता और पौराणिक प्रसंगों का वर्णन हुआ। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और उत्साह से सराबोर रहा।