रायपुर
(छत्तीसगढ़) – स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर प्रदेशभर में भव्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यभर के मुख्य समारोहों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सूची जारी कर दी है।हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।राज्य स्तरीय मुख्य समारोह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – रायपुर, पुलिस परेड ग्राउंड केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू – बस्तर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव – बिलासपुर
डिप्टी सीएम विजय शर्मा – दुर्ग
विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री विधानसभा
अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – राजनांदगांव
रामविचार नेताम – सरगुजा
दयाल दास बघेल – गरियाबंद
केदार कश्यप – बालोद
लखन लाल देवांगन – कोरबा
श्याम बिहारी जायसवाल – जशपुर
ओ.पी. चौधरी – रायगढ़
लक्ष्मी राजवाड़े – सूरजपुर
टंकराम राम वर्मा – जांजगीर-चांपा
सांसद और विधायक
सांसद बृजमोहन अग्रवाल – बलौदाबाजार
विजय बघेल – बेमेतरा
संतोष पाण्डेय – कवर्धा
चिंतामणी महाराज – बलरामपुर
रूपकुमारी चौधरी – महासमुंद
राधेश्याम राठिया – सारंगढ़
कमलेश जांगड़े – शक्ती
महेश कश्यप – बीजापुर
भोजराज नाग – कांकेर
देवेंद्र प्रताप सिंह – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
पुन्न लाल मोहले – मंगेली
धरम लाल कौशिक – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर अग्रवाल – कोरिया
अजय चंद्राकर – धमतरी
रेणुका सिंह – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
लता उसेंडी – कोंडागांव
विक्रम उसेंडी – नारायणपुर
राजेश मूणत – मोहला-मानपुर-अंटागढ़ चौकी
किरण देव – दंतेवाड़ा
धरमजीत सिंह – सुकमा
सामान्य प्रशासन विभाग ने इन स्थानों के कलेक्टरों को मुख्य अतिथियों की सूची के साथ आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है, ताकि समारोह की तैयारियां समय पर पूरी की जा सके











