कोरबाछत्तीसगढ़

आदित्य चौधरी बने भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री पवन साय जी की सहमति, भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय श्री प्रदीप कैवर्त जी के अनुमोदन तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री किशन कैवर्त जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ, जिला कोरबा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

घोषित कार्यकारिणी में आदित्य चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आदित्य चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि आप संगठन की विचारधारा एवं जनहित के कार्यों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ जिला कोरबा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।