कोरबा में ग्रामीण की नृशंस हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

कोरबा में ग्रामीण की नृशंस हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट


कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में बीती रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। गांव निवासी नंदकुमार पटेल (लगभग 45 वर्ष) की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।
सुबह जब परिजन घर से बाहर निकले तो नंदकुमार पटेल का खून से सना शव घर के आंगन में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है।