कोरबा ब्रेकिंग: स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन की फार्महाउस में गला घोंटकर हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में

कोरबा। शहर में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की फार्महाउस में गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मृतक अशरफ मेमन के शहर से लगे निजी फार्महाउस की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशरफ मेमन के साथ एक स्थानीय युवक और बिलासपुर के एक युवक की भी हत्या की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपी कौन हैं और हत्या के पीछे क्या वजह है, इसकी जांच जारी है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। घटना ने पूरे कोरबा शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।