कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा BIG BREAKING: बालको प्लांट में बड़ा हादसा, GAP यूनिट में धमाका – ऑयल लीकेज से अफरा-तफरी


कोरबा। बालको के ग्रीन एनोड प्लांट (GAP) में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां अचानक तेज धमाके के बाद ऑयल लीकेज शुरू हो गया। घटना के दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि तीन मजदूर घायल होकर अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।

धमाके की आवाज से प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है

यह घटना बालको थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।