दिनांक : 07 दिसम्बर 2025, रविवार
नेहरू नगर दीपका में आज खुशी और गौरव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। निर्मलकर समाज की प्रतिभाशाली बेटी कविता, पिता जनीराम, ने अपनी लगन और मेहनत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कविता ने अटल बिहारी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से एम.एस.सी. जियोलॉजी (भू-गर्भशास्त्र) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल, और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ।
आज उनके गृहग्राम नेहरू नगर में समाज द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे—
राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्राम निर्मलकर,
जिलाध्यक्ष कोरबा डॉ. बी.आर. निर्मलकर,
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रमुख गौवटिया प्रेमलाल जी ने की।
समाज की ओर से कविता को श्रीफल, साल, स्मृति चिन्ह एवं 11,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। साथ ही उनके माता-पिता को भी श्रीफल और साल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला इकाई के संरक्षक—
श्री कुंजराय,
श्री एस.आर. सिक्टा ( संरक्षक)
तथा
उपाध्यक्ष टीकैतराम, (सचिव)
उपाध्यक्ष श्री मनीराम,
कोषाध्यक्ष श्री धूरसाय रजक,
जवाहर सिक्य इकाई अध्यक्ष श्री रणजीत कुमार,
संरक्षक श्री समार साय,
बृजपाल,
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री धनीराम,
अमगांव इकाई अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार निर्मलकर,
जगतराम, भगतराम, दुजराम, कुंजराम
एवं क्षेत्र के ग्रामीणजन, अक्ती कंवर, बल्लू कंवर , तथा भारी संख्या में माताएँ-बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजन एवं ग्रामवासियों ने कविता की अद्भुत सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।











