कनकी–पहरिया रोड पर चलते लोगों के लिए बड़ी खबर है। जरा संभलकर चलिए, क्योंकि कनकी सब-स्टेशन और कठरापारा के बीच जंगल वाले हिस्से में एक तगड़ा, विशालकाय हाथी डेरा जमाए घूम रहा है।
दोपहर करीब 3 बजे एक वीडियो आया। उसमें दिखा कि यह हाथी जंगल छोड़कर कनकी गांव की ओर बढ़ गया और फिर पहरिया यानी जांजगीर जाने वाले रास्ते पर निकल पड़ा। मामला जरा गंभीर है क्योंकि वन विभाग कह रहा है—
ध्यान रखिए, सतर्क रहिए। झुंड से बिछड़ा हाथी अक्सर ज़्यादा खतरनाक होता है।
याद होगा—कोरबा में भी ऐसा ही एक हाथी तबाही मचा चुका है। भिलाई बाजार से खोडरी–खैरभवना तक पहुंचा था। खैरभवना में दो महिलाओं को रौंद दिया था और खोडरी गांव में कई गायों की जान भी ले ली थी।
अब वन विभाग ने साफ बोल दिया है—
बेवजह बाहर न निकलें, हाथी दिखे तो वीडियो बनाने के चक्कर में न पड़ें, और तुरंत सूचना दें।
फिलहाल इलाके में दहशत है और लोग अलर्ट मोड पर हैं।











