ढेलवाडीह में शिक्षा का मंदिर बना भ्रष्टाचार का अड्डा!युवा RTI कार्यकर्ता उदित कुमार ने खोली प्रधान पाठक की काली करतूतें

ढेलवाडीह में शिक्षा का मंदिर बना भ्रष्टाचार का अड्डा!युवा RTI कार्यकर्ता उदित कुमार ने खोली प्रधान पाठक की काली करतूतें

कोरबा—कहते हैं स्कूल वो जगह है जहाँ बच्चों के भविष्य की नींव रखी जाती है। लेकिन कोरबा के कटघोरा विकासखंड के ग्राम ढेलवाडीह की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में यह नींव भ्रष्टाचार की दीमक खा रही थी—और किसी को भनक तक नहीं थी।

लेकिन मैदान में उतरे कोरबा के सबसे युवा और सक्रिय RTI कार्यकर्ता उदित कुमार, और फिर जो सामने आया… उसने पूरे शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


क्या है पूरा मामला?

काफी समय से सूचना मिल रही थी कि स्कूल में फर्जी बिल–वाउचर बनाकर मोटी रकम निकाली जा रही है, खासतौर पर मध्याह्न भोजन योजना (Mid-Day Meal) के नाम पर।
उदित कुमार ने मामला गंभीर समझा और सीधे RTI दाग दी।

उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत
📅 01/01/2025 से 13/10/2025 तक
मध्याह्न भोजन में खरीदे गए सामानों के बिल–वाउचर मांगें।

जन सूचना अधिकारी ने जो कागज़ उदित को दिए…
उन्हें देखकर किसी के भी होश उड़ जाएँ!


फर्जीवाड़े की पोल खुली, शुरू हुई कार्रवाई की मांग

RTI से मिले दस्तावेज़ों में
✔️ बिलों में गड़बड़ी
✔️ खर्चों में असामान्यता
✔️ और फर्जी खरीद के पुख्ता सबूत मिले।

इन सबूतों के आधार पर युवा RTI कार्यकर्ता उदित कुमार ने तत्काल
📌 कोरबा पुलिस अधीक्षक
📌 कोरबा कलेक्टर
📌 जिला शिक्षा अधिकारी
📌 कटघोरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी
📌 कटघोरा SDM
सभी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।