तुलसी नगर में हिंसा: सैफ खान ने वृद्ध स्वयंसेवक पर किया जानलेवा हमला, स्वयंसेवकों में आक्रोश

तुलसी नगर में हिंसा: सैफ खान ने वृद्ध स्वयंसेवक पर किया जानलेवा हमला, स्वयंसेवकों में आक्रोश

कोरबा।
रविवार की सुबह कोरबा जिले के तुलसी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे 72 वर्षीय वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरजीत सिंह पर एक आदतन अपराधी ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी सैफ खान पिता दीनू पेंटर ने पहले वृद्ध स्वयंसेवक के साथ मारपीट की, फिर उन्हें पत्थरों से बुरी तरह कुचलने की कोशिश की। सिर पर गंभीर चोट लगने से अमरजीत सिंह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हमले के बाद आरोपी सैफ खान फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही संघ परिवार और स्वयंसेवकों में गहरा आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसके घर के सामने और बाद में कोरबा कोतवाली थाने पहुंच गए।

सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो