कोरबा। एरिया 8 पवित्रम लीनेश क्लब की सभी इकाइयों की संयुक्त एरिया कॉन्फ्रेंस एवं डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट और एरिया ऑफिसर विजिट कार्यक्रम का सफल आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को गणेश इन, कोरबा में किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन एरिया ऑफिसर आदरणीया गायत्री नायक दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अंबिकापुर, चिरमिरी, कुसमुंडा सहित कई क्लब इकाइयों की सक्रिय उपस्थिति रही।
निहारिका कुसमुंडा इकाई की अध्यक्ष श्रीमती हेमा शर्मा ने मंच से कहा—
“हमारे सभी मंचासीन विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार, जिन्होंने हमारा आतिथ्य स्वीकार किया। यह आयोजन हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। हम सभी सेवाकार्य में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और समाज को नई दिशा देने का प्रयास जारी रहेगा।”
कार्यक्रम में हेमा शर्मा और उनकी पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नई इकाई होने के बावजूद निहारिका कुसमुंडा इकाई के कार्यों की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अध्यक्ष हेमा शर्मा ने जानकारी दी कि इकाई के गठन के बाद से अब तक लगभग 30 से अधिक प्रशासनिक और सेवा कार्य किए गए हैं। इनमें प्रमुख हैं —
विभिन्न त्योहारों और दिवसों का सामाजिक आयोजन,
महिलाओं और बालिकाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण,
सेनेटरी पैड वितरण एवं अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी,
कंबल वितरण, खिचड़ी भोग, राहगीरों व पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था,
पर्यावरण संरक्षण अभियान – “एक पेड़ माँ के नाम”,
पुलवामा शहीदों के लिए कैंडल मार्च,
स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं मातृ-पितृ दिवस पर विशेष आयोजन।
कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमा शर्मा के साथ सचिव श्रीमती सुधा चौबे, सह सचिव श्रीमती संगीता वर्मा, आरती जायसवाल, भूमोति जंघेला, कोषाध्यक्ष नीतू शर्मा, निधि तिवारी एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।











