Korba Dussehra 2025 : लाल मैदान में दहाड़ेगा 112 फीट का रावण, घुमाएगा दसों सिर, होगा आतिशबाजी और लेज़र शो का भव्य आयोजन

Korba Dussehra 2025 : लाल मैदान में दहाड़ेगा 112 फीट का रावण, घुमाएगा दसों सिर, होगा आतिशबाजी और लेज़र शो का भव्य आयोजन

कोरबा। जिले का ऐतिहासिक लाल मैदान इस बार भी भव्य दशहरा उत्सव 2025 का केंद्र बनने जा रहा है। यहां तैयार किया गया 120 फीट ऊंचा रावण पुतला सभी के आकर्षण का केंद्र बनेगा, जिसमें केवल रावण की ऊंचाई ही 112 फीट है।

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि दशहरा उत्सव एक सार्वजनिक कार्यक्रम है और इसमें सभी नागरिकों को शामिल होकर उत्सव की भव्यता बढ़ानी चाहिए। समिति के कारीगरों और कर्मचारियों ने मिलकर बुधवार दोपहर को इस विशालकाय पुतले को लाल मैदान पर खड़ा किया।

दशहरा के दिन गुरुवार को यह रावण अपने दसों सिर घुमाते हुए, लाल आंखें दिखाते हुए और जोरदार अट्टहास करते हुए नजर आएगा। वहीं आयोजन समिति ने बताया कि रात 8 बजे से आसमान में रंगीन आतिशबाजी और लेज़र शो दर्शकों को रोमांचित करेंगे। ।