Raigarh Gangrape News: रायगढ़ में आदिवासी महिला को बंधक बनाकर 7 दिन तक गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Gangrape News: रायगढ़ में आदिवासी महिला को बंधक बनाकर 7 दिन तक गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कापू थाना क्षेत्र में मजदूरी करने आई एक आदिवासी महिला को दो युवकों ने बंधक बनाकर सात दिनों तक गैंगरेप किया। महिला के इंकार करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जंगल में अपने कब्जे में रखा।

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कमलू तिग्गा और धनशाय एक्का शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी हत्या के मामले में दोषी पाया जा चुका है और 10 साल की सजा काट चुका है। दोनों आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार के यहां मजदूरी करने आए थे। रात के समय उन्होंने महिला को धारदार हथियार दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार कई दिनों तक अत्याचार करते रहे।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।