रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 2% वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो कि केंद्र सरकार के बराबर होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 55% DA दे रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह 53% था। आने वाले दीवाली त्योहार को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्मचारियों को केंद्र के समान लाभ देने का निर्णय लिया है।कर्मचारियों को बड़ी राहतमहंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की आय पर सीधा असर डालेगी। इससे त्योहारी सीजन में उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। लंबे समय से बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों को यह निर्णय एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।केंद्र के समान लाभअब प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को वही सुविधा मिलेगी जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उपलब्ध है। इस कदम से कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया DA, कर्मचारियों को मिलेगा 55% महंगाई भत्ता











