प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा: सर्पदंश बताकर बचना चाहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा: सर्पदंश बताकर बचना चाहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा, छत्तीसगढ़ | 22 जुलाई 2024थाना बालकोनगर पुलिस ने एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया है। आरोपी ने पहले इसे सांप के काटने (सर्पदंश) से मौत बताकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन एफएसएल रिपोर्ट और डॉक्टर की अंतिम राय ने पूरे सच का खुलासा कर दिया।घटना का विवरणमृतिका का नाम: शांति चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेपालीपारा, चेकपोस्ट बालकोनगर।प्रारंभिक रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत बताई गई थी (मर्ग क्रमांक 91/2024, धारा 194 BNSS)।शव परीक्षण में स्पष्ट राय नहीं दी गई थी, इसलिए ब्लड सैंपल को एफएसएल बिलासपुर भेजा गया।एफएसएल रिपोर्ट में किसी भी रासायनिक विष का प्रमाण नहीं मिला।डॉक्टर की अंतिम राय:मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई।यह हत्या है।सभी चोटें मृत्यु से पूर्व की हैं।जांच में खुलासापुलिस जांच में पता चला कि घटना की रात मृतिका अपने परिचित सौरभ यादव (32 वर्ष, निवासी आज़मगढ़, उ.प्र., हाल मुकाम रामपुर, कोरबा) के साथ थी। अगले दिन मृतिका मृत अवस्था में पाई गई और आरोपी फरार हो गया।आरोपी का कबूलनामागिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सौरभ यादव ने अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि मृतिका शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी विवाद में उसने मारपीट कर मुंह, नाक और गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।इस मामले के खुलासे में निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक धनंजय जाटवर, आरक्षक बुद्धु मधुकर एवं सलाहुद्दीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।