कोरबा में पत्नी की हत्या: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

कोरबा में पत्नी की हत्या: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बालकोनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।घटना 10 सितंबर 2025 की है, जब अजगरबहार मझवार मोहल्ला निवासी प्रेमसाय मझवार ने थाना बालकोनगर में सूचना दी कि उसकी रिश्तेदार लगनी बाई मझवार (उम्र 35 वर्ष) पत्नी महेंद्र मझवार, निवासी लक्ष्मणगढ़, जिला सरगुजा, की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मामला मर्ग क्रमांक 91/2025 धारा 194 BNSS के तहत दर्ज कर जांच शुरू की।मर्ग जांच में हुआ खुलासामर्ग इंटिमेशन, पंचायतनामा, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि मृतिका की मौत पारिवारिक विवाद के चलते हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी पति महेंद्र मझवार ने विवाद के दौरान पत्नी का मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी।आरोपी पर मामला दर्ज और गिरफ्तारीपर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 512/2025 धारा 103(1) BNS एवं 187 BNSS के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेण्डम कथन और अन्य साक्ष्यों से अपराध सिद्ध होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।