कोरबा बदलेगा” – कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गिनाए विकास के बड़े प्लान ,,प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में बड़ा ऐलान
📰 “कोरबा को मॉडल जिला बनाने की दिशा में काम जारी” – प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बोले कलेक्टर कुणाल दुदावत
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में शनिवार को कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत शामिल हुए। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने जिले के विकास कार्यों, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सड़क, पेयजल और अवैध गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।
🎙️ “कोरबा प्रेस क्लब बेहतरीन कार्य कर रहा”
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा प्रेस क्लब हमेशा पत्रकारों के हित में बेहतर कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
🛣️ सड़कों और ट्रैफिक सुधार पर फोकस
कलेक्टर ने बताया कि पिछले चार महीनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा:
जिले की जर्जर सड़कों का सुधार किया जाएगा
शहर के भीतर बिजली तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा
नए बायपास मार्ग बनाए जाएंगे
बालको, SECL और NTPC क्षेत्रों में भारी वाहनों के लिए सड़कें मजबूत की जाएंगी
🏫 शिक्षा और आंगनबाड़ी पर विशेष ध्यान
कलेक्टर ने बताया कि:
कोसाबाड़ी से रिसदी तक फोरलेन सड़क निर्माण प्रस्तावित है
जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत होगी
नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे
गुणवत्तायुक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी
जिला मिनरल फंड से छात्रों को शिक्षा अनुदान दिया जाएगा
🏑 खेल सुविधाओं का होगा विस्तार
उन्होंने बताया कि जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए:
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम को उन्नत किया जाएगा
हॉकी के लिए हाई-क्वालिटी मैदान बनेगा
बास्केटबॉल कोर्ट तैयार होगा
सरकारी कॉलेज मैदानों का भी विकास किया जाएगा
🏥 स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा विस्तार
कलेक्टर के अनुसार:
स्वास्थ्य क्षेत्र में नए भवनों के लिए ₹4 करोड़ की स्वीकृति मिली है
CT Scan मशीन जल्द शुरू होगी
खदान क्षेत्रों के लिए 10 मोबाइल मेडिकल वैन शुरू होंगी
हेल्थ इंश्योरेंस योजना शुरू की जाएगी
108 सेवा के अलावा 8 अतिरिक्त एम्बुलेंस की मांग की गई है
💧 245 गांवों के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
पेयजल समस्या के समाधान को लेकर:
एतमानगर में 245 गांवों के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा
सरफेस वाटर सप्लाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है
♿ दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर
दिव्यांग बच्चों की पहचान कर जून माह में विशेष शिविर आयोजित कर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे।
बालू माफियाओं पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध रूप से बालू उत्खनन और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

