कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक हाइवा वाहन ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिलाएं आपस में मां-बेटी थीं और कोहड़िया क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। दोनों दर्री बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आए हाइवा वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दर्री मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़/कोरबा: दर्री मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, हाइवा की टक्कर से मां-बेटी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम











